14 फरवरी को ऐतिहासिक “आदर्श ममता” मातृ पितृ पूजन समारोह वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में संपन्न हुआ।

सक्ती – 14 फरवरी को ऐतिहासिक “आदर्श ममता” मातृ पितृ पूजन समारोह वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय योगाचार्य डॉ हरिभाई आर्यन द्वारा विधिवत् मंत्रोचारण से अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ यज्ञ आहुति संपन्न कराया गया, तत्पश्चात मातृ पितृ पूजन किया गया फिर सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को सामूहिक भोजन कराया गया तथा द्वितीय सत्र में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करा कर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई सुबह से देर शाम तक चलने वाले मातृ पितृ पूजन समारोह रात्रि भोजन के बाद समापन हुआ भारतीय परम्परा के साथ आधुनिक शिक्षा को समावेश कर वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा विद्यार्थियों को मॉडर्न शिक्षा में सेवा समर्पण और नैतिकता को भी आत्मसात करा रही है, जिससे आज के वर्तमान परिवेश में बच्चों के अंदर आधुनिक ज्ञान की कुशल योग्यता के साथ साथ माता पिता,समाज और देश के प्रति समर्पण भाव जागृत रहे। इसी लक्ष्य को लेकर वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में पूरे वर्ष भर होने वाले हर एक कार्यक्रम को एक आदर्श आयोजन के रूप मनाया जाता है। जिसमें 14 फरवरी को प्रतिवर्ष मातृ पितृ पूजन समारोह को वार्षिकउत्सव के मनाया जाता है। जिसके प्रथम सत्र में विद्यार्थी यज्ञ आहुति के साथ आरती की थाली सजाकर अपने अपने माता पिता की पूजन करते है, इस दृश्य को देख सबका मन भावविभोर हो जाता है तथा द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक राम कुमार यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोना एकलव्य चंद्रा, पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे, जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, जिला कार्यसमिति सदस्य मोनू गजेंद्र राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। जहां सभी अतिथियों को विद्यालय के संचालक लालू गबेल एवं प्राचार्य बी.डी. मेहेर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एस. पी. मेहेर द्वारा किया गया। इस समारोह को बेहतर बनाने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि “भारतीय परम्परा के साथ आधुनिक शिक्षा के संगम” को चरितार्थ करता वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा की यह पहल वास्तव में अतुलनीय और प्रेरणादायी है जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ एक आदर्श संस्कार मिल रही है।


