छत्तीसगढ़ की 60 नगरीय निकायों के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए संघ ने लिखा संचालक को पत्र

होली पर्व के पूर्व भुगतान करने की रखी मांग
सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनेकों नगरीय निकायों में कर्मचारियों का नियमित भुगतान नहीं होने से जहां कर्मचारी परेशान है,तो वहीं बार-बार कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन से नियमित वेतन भुगतान की मांग की जाती है, किंतु इसके बावजूद कहीं न कहीं व्यवस्था न बन पाने के कारण यह दिक्कतें आ रही है, इसे देखते हुए नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ ने संचालक महोदय संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर को एक पत्र प्रेषित किया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के सक्ती जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने बताया कि जिसमें संघ द्वारा निकाय के कर्मचारियों को वेतन भुगतान हेतु राशि जारी किये जाने बाबत् निवेदन करते हुए बताया है की नगरीय निकायों में आज दिनांक की स्थिति में नगरीय निकायों में प्राप्त जानकारी अनुसार 60 निकायों में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण विगत 2 से 3 माह का वेतन कर्मचारियों का भुगतान लंबित है जिसमें प्रमुख रूप से नगर निगम राजनांदगांव,नगर पंचायत जरही जिला- सूरजपुर,नगर पंचायत खरोरा,नगर पालिका परिषद बेमेतरा,नगर पालिका परिषद अकलतरा,नगर पंचायत पंडातराई जिला कबीरधाम,नगर पंचायत सीतापुर,नगर पालिका परिषद कांकेर,नगर पंचायत कोतबा जिला- जशपुर, नगर पंचायत छुरियाकला, नगर पंचायत कसडोल,नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला,नगर पंचायत सरगांव जिला- मुर्गेली,नगर पालिका परिषद रतनपुर,नगर पालिका परिषद बालोद,नगर पंचायत डौडी-लोहारा,नगर पालिका परिषद कोटा,नगर पालिका परिषद बागबहरा,नगर पंचायत पंखाजूर,नगर पंचायत चन्द्रखुरी, नगर पंचायत नवागढ़ जिला- जांजगीर चांपा,नगर पंचायत मल्हार,नगर पंचायत गंडई,नगर पंचायत डोंगरगांव,नगर पालिका परिषद कवर्धा, नगर पंचायत झगड़ाखंड,नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पालिका परिषद जशपुरनगर,नगर पंचायत नई लेदरी,नगर पंचायत लोहरसी, नगर पंचायत घरघोड़ा,नगर पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरानगर पंचायत टुण्डरा, नगर पालिका परिषद सक्ती नगर पंचायत राजिम,नगर पालिका परिषद पथलगांव,नगर पालिका परिषद गौरेला,नगर पंचायत नया बाराद्वार,नगर पंचायत मगरलोड,नगर पंचायत फिगेश्वर,नगर पंचायत बस्तरनगर पंचायत अड़भार,नगर पालिका परिषद सारंगढ़,नगर पंचायत जैजपुर,नगर पंचायत खरौद,नगर पंचायत जरहगांव जिला- मुंगेली नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पालिका परषिद तखतपुर,नगर पालिका परिषद महासमुंदनगर पंचायत पिथौरा,नगर पंचायत राजपुर,नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, नगर पंचायत सहसपुर लोहरा,नगर पालिका परिषद खैरागढ, नगर पंचायत कोन्टा,नगर पंचायत देवभोग, नगर पंचायत चंद्रपुर,नगर पंचायत सरिया, नगर पंचायत कसडोल नगर निगम चिरमिरी शामिल है,नवयुक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ ने संचालक महोदय को प्रेषित अपने पत्र में अनुरोध किया है कि नगरीय निकायों को होली त्यौहार को देखते हुये शीघ्र ही लंबित वेतन भुगतान हेतु राशि आबंटन किये जाने की महति कृपा करेगे, उपरोक्त जानकारी संघ के सक्ती जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी है


