सक्ती

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम

सक्ती –   नगर की देवतुल्य जनता द्वारा एक वर्ष पूर्व 15 फरवरी 2025 को दिए गए जनादेश के अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के अपार स्नेह, विश्वास और सहयोग से ही उन्हें निर्दलीय ‘’ऑटो छाप’’ चुनाव चिन्ह पर विजय प्राप्त कर नगर की सेवा का अवसर मिला। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। नगर की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष चुना, उस विश्वास पर खरा उतरना ही उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बीते एक वर्ष में नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। संयोग से इस वर्ष यह तिथि पावन पर्व के साथ आई जिसे उन्होंने विशेष सौभाग्य बताया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मचिंतन सेवा और समर्पण का पर्व है, और वे इसी भावना के साथ नगर की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास में पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रही है। विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार स्ट्रीट लाइट सुधार स्वच्छता अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और सुझाव देकर नगर को आदर्श नगर बनाने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास में पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रही है। विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार स्ट्रीट लाइट सुधार स्वच्छता अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और सुझाव देकर नगर को आदर्श नगर बनाने में भागीदारी निभाएं। अंत में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पुनः समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक निर्णय नगरहित में रहेगा। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे इसी विश्वास के साथ आगे भी सक्ती नगर के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहेंगे।