सक्ती
शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव… नगर के समीप तुर्रीधाम एवं बरगढ़ के शिव मंदिर मे भीड़

सक्ती – शहर तथा ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि के पर्व पर आज शिवालयों में भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना की गई सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई श्रद्धालु गण अपने परिजनों के साथ शिव मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से शंकर भगवान का जलाभिषेक कर बेलपत्र दूध दही शहद गंगाजल फल एवं मिष्ठान का भोग लगाकर शंकर भगवान की पूजा अर्चना कर रहे है , नगर के समीप तुरीं धाम एवं बरगढ़ में आज सुबह से ही भीड़ देखी गई, इस अवसर पर नगर के कई श्रद्धालुओं के द्वारा आज महाशिवरात्रि के पर्व पर उपवास भी रखा गया है। शिवालयों में हर-हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यम ,ओम नमः शिवाय के जयकारे के साथ भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना श्रद्धा भक्ति से की गई।


