सक्ती में शिव बारात में वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

मुख्य समारोह का आयोजन होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में किया जाएगा गूंजेंगी सक्ती में शहनाज अख्तर की आवाज
सक्ती – सक्ती शहर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शिव बारात के आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, राइजिंग स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित की शिव बारात को लेकर यहां मुख्य समारोह का आयोजन रात्रि समय बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में किया जाएगा, तो वहीं राइजिंग स्टार ग्रुप के चिराग अग्रवाल ने बताया कीराईजिंग स्टार ग्रुप सक्ती द्वारा शिव बारात की तैयारी की जा रही है,एवं शिव बारात की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए चिराग-9300631732,सौरभ-7000383297,हिमांशु-8458888582, से संपर्क किया जा सकता है एवं चिराग अग्रवाल ने बताया कि भोलेनाथ की सादी है, हम तो नाचेंगे आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी आपके शहर सक्ती में 15 फरवरी दिन रविवार को भव्य शिव बारात का आयोजन होने जा रहा है जिसमें भोलेनाथ की नंदी में सवारी झांकी डमरू नृत्य त्रिशूलधारी कांवड़ यात्रा डीजे धमाल एवम अनेक बाजे गाजे के साथ भव्य महादेव की बारात निकाली जाएगी,जो की प्रारंभ : रेल्वे स्टेशन सक्ती से | समय : शाम 4.30 बजे से भव्य वरमाला एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजन संध्या का आयोजन समय : रात्रि 8 बजे से स्थान : पं. दिनदयाल स्टेडियम में होंगा,एवम आशी-अमीषी उपाध्याय जमनीपाली (कोरबा) सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों की प्रस्तुति होगी
शिव बारात मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण
15 फरवरी की रात्रि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में होने वाले आयोजन के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छ.ग. शासन) अति विशिष्ट अतिथि डॉ. चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा),श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद, लोकसभा जांजगीर चाम्पा),श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा (अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती), पवन अग्रवाल (उद्योपति एवं समाजसेवी, सक्ती-बिलासपुर),श्रीमती विद्या सिदार (प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग.) टिकेश्वर गबेल (जिला अध्यक्ष भाजपा जिला सक्ती),अध्यक्षताकमल किशोर पटेल (उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती),विशिष्ट अतिथि मेधाराम साहू (पूर्व मंत्री म.प्र. शासन),डॉ. खिलावन साहू (पूर्व विधायक सक्ती), श्यामसुंदर अग्रवाल (अध्यक्ष न. पा. प. सक्ती)नोबेल वर्मा (पूर्व मंत्री म.प्र. शासन), त्रिलोकचंद जायसवाल जी (उद्योगपति एवं समाजसेवी सक्ती)नरेश गेवाडीन (विधायक प्रतिनिधि सक्ती), लीलाधर चन्द्रा (अधिवक्ता सक्ती),आयुष शर्मा (सभापति, जिला पंचायत सक्ती), भारत यादव (उपाध्यक्ष न.पा.प. सक्ती) होंगे एवम संरक्षक रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, मांगेराम अग्रवाल, सुभाष गर्ग, राजकुमार दरयानी, रामकुमार गबेल, राजेश शर्मा (बाबा), आनंद अग्रवाल, प्रेम पटेल, संतोष देवांगन,संस्थापक अध्यक्ष रवि शर्मा,मार्गदर्शकहरिश अग्रवाल (कालू), योगेश अग्रवाल (बंटू) विकास अग्रवाल (विक्कु), राजकुमार अग्रवाल (राजू) है।


