बोर्ड परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाएं उमा रमा प्रेमा अग्रवाल

चांपा – बोर्ड परीक्षाओं के समय हर विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है ऐसे समय में बच्चों को सबसे अधिक आवश्यकता सहयोग प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण की होती है इसी संदर्भ में बरपाली चौक चांपा रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स उमा, रमा, प्रेमा, अग्रवाल ने अभिभावकों एवं समाज जनों से विशेष अपील की है!
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जिन घरों के बच्चे 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं उनके प्रति संवेदनशील रहें परीक्षा का पेपर अच्छा जाए या अपेक्षा के अनुरूप न भी हो तब भी बच्चों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करें ना कि उन्हें चिढ़ाने का हतोत्साहित करने का चाहे वह आपका अपना बच्चा हो या पड़ोसी का हर विद्यार्थी को सकारात्मक शब्दों और विश्वास की जरूरत होती है उमा, रमा, प्रेमा, अग्रवाल ( मां बेरी वाली व परमदादी भक्त ) ने संदेश देते हुए कहा-” बहुत दूर तक चलना है अभी, सफ़र गर लंबा है तो क्या हुआ,
उड़ने को आसमां और भी हैं,
जीने को जहां और भी हैं,”
उन्होंने सभी से विशेष आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य में सहयोग दें और बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना साहस और उम्मीद के साथ कर सकें जय सरस्वती मैया !!


