सक्ती

10 फरवरी को सक्ती में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कलेक्टर तोपनो साहब की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद विद्यालय में था कार्यक्रम, सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग अमला रहा मौजूद

सक्ती – 10 फरवरी को सक्ती जिला मुख्यालय के कसेर पारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी मध्यम स्कूल में छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शक्ति जिले के राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सक्ती जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  पूजा अग्रवाल सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों सहित जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि शासन द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर वृहद रूप से यह अभियान प्रारंभ किया गया है,जो की 25 फरवरी तक शक्ति जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में चलेगा एवं फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हम सभी को जागरूक होते हुए सामूहिक रूप से दवा का सेवन करना चाहिए वहीं आगंतुक कलेक्टर महोदय सहित अतिथियों का जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य अमले ने स्वागत किया, तत्पश्चा स्कूल के बच्चों को भी सामूहिक रूप से दवा का सेवन करवाया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सामूहिक रूप से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दवा का सेवन किया, कार्यक्रम को जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ  पूजा अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा जिसमें सरकारी एवं निजी स्कूलों सहित आम नागरिकों को भी इस दवा के सेवन के लिए आग्रह किया जा रहा है तथा हम सभी सामूहिक रूप से दवा का सेवन करें, जिससे फाइलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर हम बढ़ सकें, इस दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी मध्यम स्कूल के भी शिक्षक- शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही