सक्ती

अनुनय स्कूल में 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का हुआ आयोजन

अनुनय स्कूल में 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का हुआ आयोजन kshititech

सक्ती –  सक्ती की प्रतिष्ठित संस्था अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावनात्मक एवं यादगार फेयरवेल सेरिमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण हर्ष, उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। फेयरवेल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्कूल जीवन की मधुर यादों को संजोते हुए उन्हें आगामी परीक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, नृत्य, खेल गतिविधियाँ एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। 12वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय, शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही। जिनमे वैभव पैकरा, शुभांगी साहू, अमन देवांगन, मानसी यादव, खुशी गबेल, अक्षत यादव, राहुल राठौर,प्रभात भारद्वाज, युवराज, पूर्वा, वैदेही, स्तुति, अनीशा, विक्रांत, शगुन, , सौम्या, हिमानी, पायल, कशिश, यामिनी, करुणा, नीरज, रियाजुल, योगेश, अनीश आदि का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरी मेहनत, अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के शिक्षक विज्ञात अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पूरे आयोजन के दौरान मार्गदर्शन प्रदान किया. विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, सकारात्मक सोच रखने एवं जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं भविष्य की जीवन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।