सक्ती

नव पदस्थ यातायात प्रभारी ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर का किया निरीक्षण

सक्ती –  शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने नव पदस्थ यातायात प्रभारी व्हाई एन शर्मा  ने  ट्रैफिक पुलिस के साथ आज 4 फरवरी बुधवार की शाम शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया । इसके पूर्व ये जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में स्टेनो के पद पर पदस्थ रहते हुए अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे थे , विगत 2 फरवरी 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर ने अब नई जिम्मेदारी सोंपते हुए यातायात शाखा सक्ती जिले का प्रभारी बनाया है ।  अभी तक डभरा थाने के प्रभारी कमल किशोर महतो  डभरा थाना के साथ- साथ सक्ती जिले का यातायात प्रभार का  कार्य  संभाल रहे थे, दोनों जगह कार्य संभालने के कारण सक्ती जिले का यातायात प्रभावित हो रहा था। कमल किशोर महतो को यातायात  प्रभारी  से मुक्त कर दिया गया है । व्हाई एन शर्मा यातायात  प्रभारी बनाए जाने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने की प्रबल संभावना बताई जा रही है शहरवासी यातायात को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहे थे, यातायात को लेकर पुलिस अधीक्षक  को भी लगातार शिकायतें मिल रही थी, शहरवासी यातायात सही करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे । आज देर शाम के समय सक्ती शहर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया और दुकानदारो को यातायात मार्ग पर  सामान ना रखने की समझाइए दी  है , तथा मोटरसाइकिल में  तीन सवारी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कडी  कार्रवाई करने की संदेश दिया  है । शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने नव पदस्थ यातायात प्रभारी व्हाई एन शर्मा  ने अपनी टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ आज 4 फरवरी बुधवार की शाम शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया है ।