सक्ती

नल जल योजना : ठेकेदार ने बीच में छोड़ दिया काम, जल संकट से परेशान हैं ग्रामीण

नल जल योजना : ठेकेदार ने बीच में छोड़ दिया काम, जल संकट से परेशान हैं ग्रामीण kshititech

जैजैपुर- जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के ग्रामीण भीषण गर्मी मेें पानी के लिए संघर्ष करेंगे क्योंकि गर्मी की सूचक लग चुकी है पिछले 4 वर्षों से भी नल जल का कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण नही किया गया है। इसका कारण नल जल योजना का कार्य अधूरा होना है। ठेकेदार ने जितने स्थानों में कनेक्शन किया है वहां भी एक दिन भी  पानी नही चला है बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने जल्दी जल्दी पानी की टंकी निर्माण करवाते हुए आसपास के क्षेत्र में कनेक्शन देकर इतिश्री कर ली,लेकिन टँकी में पानी की कनेक्शन आज पर्यंत तक नही किया गया है इस गांव की छापर मोहल्ले में पानी की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे है लेकिन इन मोहल्ले वालों को पानी नही मिल रहा है और खासकर गर्मी की आगाज हो चुकी है लोगो को चिंता सता रही है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी संज्ञान नही लिया जा रहा है इन कर्मचारियों का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है और जबकि कई बस्तियों में अभी तक या तो काम अधूरा पड़ा है या कनेक्शन ही नहीं दिए गए हैंं।
ग्राम पंचायत कोटेतरा अंतर्गत नल जल योजना का कार्य ठेकेदार के माध्यम से किया जाना है  घर घर पानी के कनेक्शन सभी बस्तियों में किए जाने थे लेकिन ठेकेदार द्वारा पानी टंकी का निर्माण करते हुए आसपास के क्षेत्रों में कनेक्शन कर पानी चालू नही किया गया और  गायब हो गया। लगातार गांव की सरपँच अधिकारी कर्मचारी को अगवत कराने के बाद भी अधिकारी कुम्भकर्ण की तरह सो रहे है संज्ञान नही लिया जा रहा है देखने में आया है कि ज्यादातर बस्तियों में ठेकेदार द्वारा कनेक्शन ही नहीं किया गया है और कई जगह ऐसी हैं जहां पाइप तो बिछा दी गई लेकिन वहां पानी का कनेक्शन नहीं किया गया, कोटेतरा छापर बस्ती में पानी की सप्लाई चालू नही की गई लेकिन वहां कई जगहों से पानी की पाइप और टोंटी टूटी हुई हैं जिसकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। पूरे गली की सी सी रोड़ तोड़कर गली ही खराब घर दिया गया है ।
पंचायत को नहीं किया गया हैंड ओवर

इस संबंध में सरपंच से बात की गई तो बताया गया कि नल जल योजना तहत क्या काम किया गया या चल रहा है अभी तक उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ठेकेदार द्वारा न तो कार्य की कोई जानकारी दी जा रही और न ही अभी तक हैंड ओवर किया गया है। कई बस्तियों में काम अधूरा पड़ा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ही पंचायत द्वारा हैंड ओवर लिया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सी ई ओ को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा दी गई है।