सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पतेरपाली कला में लगी मनरेगा बचाओ की चौपाल

ठाकुर गुलजार सिंह एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष साधेश्वर गबेल हुए शामिल, गुलजार ने कहा- मनरेगा को मूल स्वरूप में वापस लाने तक जारी रहेगा आंदोलन
सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसी कार्यक्रम के तहत सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र सक्ती में भी जगह-जगह कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल कार्यक्रम,नुक्कड सभा एवं जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है, 29 जनवरी को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली कला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलजार सिंह, जिला किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल, रामप्यारे सिदार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सक्ती,राकेश राठौर सक्ती शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगेश्वर सिंह राज आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच अमित राठौर, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू बाराद्वार, बजरंग राजीव राठौर, टिकेश्वर पटेल, हेमंत जायसवाल, हीरासाय यादव, पवन साहू, रोहित यादव, दिगंबर कवंर, घसिया दास, महंत , रनसाय बरेठ, हेमू सोनी कलेश पटेल, कन्हैया कवंर धनंजय पटेल, यशवंत यादव, गीता चंद्र कुमार सोनी, सिदार जी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे,जन चौपाल को गुलज़ार सिह,साधेश्वर कुमार गबेल, राकेश राठौर, राम प्यारे सिदार, पवन साहू रोहित यादव हीरा साय यादव दिगंबर कवंर कन्हैया कवंर जगशेवर सिदार जनचौपाल को संबंधित किया, सभा का संचालन राजीव लजायसवाल एवम आभार प्रदर्शन सरपंच राकेश खैरवार ने किया


