सक्ती

प्रेम पटेल बनाए गए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के सक्ती जिले के अध्यक्ष

सक्ती –  विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती के पूर्व अध्यक्ष प्रेम पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कंडेय ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे का सक्ती जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उपरोक्त नियुक्ति का आदेश 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, प्रेम पटेल की इस नियुक्ति पर जहां सक्ती जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वही प्रेम पटेल ने भी अपनी नियुक्ति पर कहा है कि वे पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ सक्ती जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर संगठन को मंडल स्तर पर गठित करेंगे सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेताओं में प्रेम पटेल जाने जाते हैं, उनकी धर्मपत्नी  ममता पटेल पूर्व में जनपद पंचायत सक्ती की उपाध्याय रह चुकी है, तो वहीं प्रेम पटेल भी वर्तमान में सेवा सरकारी समिति पोरथा के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश के संरक्षक भी है, तथा उनके नेतृत्व में सक्ती क्षेत्र में अनेकों बार बड़े सामाजिक कार्यक्रम भी हो चुके हैं साल 2018 एवं साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सशक्त दावेदारों के रूप में प्रेम पटेल को देखा जा रहा था, तथा प्रेम पटेल ने अपनी सशक्त दावेदारी की थी, तथा पार्टी द्वारा उनकी लोकप्रियता एवं जनाधार को देखते हुए प्रत्याशियों के पैनल में उनका नाम भी शामिल किया गया था।