सक्ती

बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लूट करने वाले 01 आरोपी एवं 02 अपचारी बालक गिरफ्तार

बाराद्वार – मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हेतराम राठौर पिता स्व. काषीराम राठौर साकिन लहंगा थाना बाराद्वार जिला सक्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनाक 28.01.2026 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बाराद्वार के अपने खाते से 25000/रूपये निकाल कर अपने घर वापस जा रहा था कि ग्राम लहंगा एवं सरवानी के बीच बंधई नाला के पास एक मोटर सायकल में सवार तीन लड़के आये और फुलपेंट के बांयें जेब में रखा 25000/रूपये को लूट कर ले गये। उक्त गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुए थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता  के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। लूट जैसे गंभीर एवं जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराध में त्वरित, सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई कर  विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, विश्वसनीय सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। एक विशेष पुलिस टीम गठित कर योजनाबद्ध घेराबंदी एवं दबिश देकर 01 आरोपी मधुसुदन यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 03 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) एवं 02 अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उक्त तीनों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी एवं अपचारी बालकों  से कुल जुमला 23500 रुपए एवं एक मोटर सायकल  सी जी 11 ए वी 0803 को बरामद कर आरोपी एवं अपचारी बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।