31 जनवरी को करेगी सक्ती जिले की ट्रैफिक पुलिस यातायात सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह आयोजन


शहर के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर
सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुलिस द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा माह एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सुगम यातायात एवं यातायात के दौरान आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने हेतु जागरूक किया जाता है, इसी कड़ी में सक्ती जिले में भी जिले के ऊर्जावान आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देशन में एवं सक्ती जिले के यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो के नेतृत्व में विगत दिनों सड़क सुरक्षा माह को लेकर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम किए गए तथा सक्ती जिले में जिला यातायात विभाग द्वारा भी जहां समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है,तो वही 31 जनवरी को भी सक्ती शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया गया है, जिसमें सक्ती जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सक्ती जिले के जिला यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा सहित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे,तथा इस सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के माध्यम से जहां लोगों को ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक उपायों की जानकारी दी जाएगी तो वही सक्ती जिले में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता एवं कार वाहन में सवार लोगों को सीट बेल्ट की अनिवार्यता तथा उसके महत्व पर जानकारी दी जाएगी, जिला ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, साथ ही सक्ती जिले में सड़क सुरक्षा माह को लेकर प्रत्येक थाना क्षेत्र में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं जिला यातायात विभाग द्वारा भी जगह-जगह लोगों को जागरूक किया गया
जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट को भी लेकर चल रहा है सतत अभियान सक्ती जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने विगत दोनों पुलिस थाना सक्ती में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने एवं कार सवार लोगों को सीट बेल्ट की अनिवार्यता को लेकर वृहद रूप से जन जागरूकता अभियान चलाने के बात कही थी, तथा सक्ती पुलिस भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस विषय पर प्रमुखता के साथ लोगों को जागरुक कर रही है तथा ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर भी गंभीरता पूर्वक प्रयास किटे जा रहे हैं, एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान इन दोनों प्रमुख विषयों पर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।


