सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

सक्ती ‌। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक ने कसेर पारा स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पीली गबेल की उपस्थिति में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं द्वारा निबंध, स्लोगन, और पेन्टिंग प्रतियोगिता कराया जिसमें प्रथम, द्वितीय , तृतीय आने वाले छात्र को उपहार प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर लीनेस डाक्टर शालू पाहवा द्वारा दिया गया और सभी प्रतिभागियों को पेन एवं चाकलेट का वितरण किया गया इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शालू पाहवा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस 24 जनवरी 2008 में बालिकाओं को समाज में अपने आधिकार, समानता,एवं सशक्तिकरण बनाने, लिंग भेद मिटाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ताकि सभी बालिकाये जागरूक हो और अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए देश के प्रगति में अपना योगदान दे कहानी के माध्यम से भी सभी बालिकाओ को शिक्षा का महत्व बताया इस अवसर पर लीनेस लक्ष्मी पांडे, लीनेस लता नायक, लीनेस राम कुवर साहु, लीनेस मंजु जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन (कोषाध्यक्ष) लीनेस प्रिया दुबे,लीनेस विजया जायसवाल, लीनेस निधि सिंह, लीनेस मीरा देवांगन, लीनेस कुशल दर्शन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल ,स्कूल स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपास्थित रहे।