सक्ती

नाबालिग बालिका को गुजरात राज्य से सकुशल किया गया बरामद

डभरा – प्रकरण के अनुसार दिनांक 16.01.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, किंतु संध्या तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना डभरा में अपराध क्रमांक के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती  प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार,  पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती  पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  डभरा कमल किशोर महतो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिव कुमार शर्मा द्वारा गुजरात राज्य रवाना होकर सतत प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शिव कुमार शर्मा एवं आरक्षक  महेश मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।‌