सक्ती

गणतंत्र दिवस पर बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू को मिला सम्मान

बिर्रा –  गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना बिर्रा के थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू को थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री  ओ.पी. चौधरी द्वारा जांजगीर के परेड मैदान में प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया है।‌ जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही है। सम्मान प्राप्त होने पर निरीक्षक जय कुमार साहू ने इसे विभागीय टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया और भविष्य में भी जनहित एवं कानून व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू ने आगे बताया कि पुलिस विभाग में कोई भी कार्य एक व्यक्ति पूर्ण नहीं कर सकता है। उस कार्य को पूर्ण करने के लिए टीम का होना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही टीम में टीम भावना का होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए उन्होंने थाना के टीम को इस प्रशस्ति पत्र और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।