सक्ती

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में हाईकोर्ट एडवोकेट चितरंजय ने फहराया तिरंगा

दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में हाईकोर्ट एडवोकेट चितरंजय ने फहराया तिरंगा kshititech

लीनेस क्लब के साथ गौ सेवक ने बच्चों को कराया स्वल्पाहार

सक्ती –  हमारा देश 26 जनवरी 1950 को लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित हुआ, जहां संविधान में हर व्यक्ति को समानता से जीने का अधिकार है इसलिए हम सभी समाज जनों का यह सुनिश्चित्व करने का दायित्व है कि दिव्यांग जनों को आवश्यक सुविधा मिले ताकि समाज  का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो, यह बात कहते हुए दृष्टिबाधित  विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ जोश और उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार के साथ लीनेस क्लब एवं गौ सेवको ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ राष्ट्र गान जन गण मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया । पश्चात दृष्टिबाधित बच्चों के सायुज्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ लीनेस क्लब के अध्यक्ष शहनाज बानो, पूर्व अध्यक्ष विजया जायसवाल, गौ सेवक रवि चंद्रा, सोनू अग्रवाल,विद्यालय का संचालिका बिंदेश्वरी आदिले आदि ने अपने  संबोधन में दिव्यांगों के मदद की संकल्प लेते हुए परस्पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं  दी तो वहीं कार्यक्रम का शानदार एवं सफल संचालन संचालन जन भागीदारी समिति की ओर से सदस्य दादू राम केवट ने किया तो वहीं आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए प्राचार्य ज्योति महंत ने कहा कि इन दृष्टि बाधित बच्चों को आप सबका प्यार आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे। पश्चात सभी अतिथियों ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ स्वल्पाहार ग्रहण किया।