सक्ती

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की समारोह की मुख्य झांकी प्रदर्शन में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को मिला पुरस्कार

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की समारोह की मुख्य झांकी प्रदर्शन में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को मिला पुरस्कार kshititech

मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित हुए विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने भी दी पूरी विभागीय टीम को बधाई

सक्ती –  26 जनवरी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सक्ती के जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित जेठा मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियो में तीसरे स्थान पर शक्ति जिले के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी रही, जिसमें संबंधित विभाग द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से जन जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए ज्वलंत झांकी प्रस्तुत की गई एवं सक्ती जिले की जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने इस झांकी प्रस्तुति में अपना योगदान दिया तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी पर उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि के माध्यम से स्वागत किया तथा अतिथियों के हाथों तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ जिस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने भी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को बधाई शुभकामनाएं दी है