बालौद जिले के दुधली में आयोजित ऐतिहासिक प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में सक्ती जिले के पांच स्काउटर -गाइडर को मिला सेवा कार्य करने का मौका।

यूनिट लीडर्स ने सेवा कार्य को माना अपना सौभाग्य, अवसर प्रदान कर सम्मानित करने के लिए राज्य मुख्यालय का जताया आभार
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती का भी किया धन्यवाद
सक्ती- राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली के तत्वावधान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य संरक्षण, भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संरक्षण, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जैन की अध्यक्षता में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर को जंबूरी के मेजबान छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डॉ. रामेन डेका, संरक्षक एवं यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा सभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदेन अध्यक्ष माननीय गजेंद्र यादव के सानिध्य में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त महोदय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ के .के .खंडेलवाल के कुशल नेतृत्व , राष्ट्रीय मुख्यालय की सुव्यवस्थित कार्ययोजना एवं राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन एवं राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू के दिशा-निर्देशन में राज्य मुख्यालय की पूरी टीम के द्वारा अथक परिश्रम कर प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना” को साकार किया गया। इस जंबूरी को सफल बनाने में राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियों अशोक कुमार देशमुख , सरितापांडेय,अमितसिंह क्षत्रिय, पूनम साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा है। दिनांक 09/01/2026 से 13/01/2026 तक आयोजित इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर -रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन के लिए मेजबान राज्य संघ छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय नें प्रदेश भर के अपने सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर सर्विस रोवर एवं रेंजर का आह्वान कर विभिन्न सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा इसी कड़ी में सक्ती जिले से पांच स्काउटर एवं गाइडर सुनीता चौहान,(हिमालय वुड बैज रेंजर लीडर) वैष्णवी साहू ( एडवांस गाइड कैप्टिन), दुर्गेश कुमार साहू (हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर), गौतम तिर्की (हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर) एवं कार्तिक राम यादव (हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर) का चयन किया गया जिन्हें भोजनालय में सेवा कार्य का अवसर प्रदान किया गया एवं उन्हें देश भर विभिन्न राज्यों व अंचलों से पधारे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों का समर्पित भाव से आतिथ्य सत्कार का अवसर मिला। इसके लिए जिला संघ सक्ती के इन सभी सक्रिय यूनिट लीडर्स ने इस एतिहासिक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान करने एवं सम्मानित करने के लिए राज्य मुख्यालय का आभार व्यक्त किया है साथ ही साथ जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सक्ती की पदेन जिला आयुक्त डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी का भी धन्यवाद दिया है।


