सक्ती के माधव मेडिकेयर में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने फहराया तिरंगा और दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं


सक्ती । शहर के शनि मंदिर रोड के पास स्थित माधव मेडिकेयर क्लीनिक परिसर में 26 जनवरी 26 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने भारत माता की पूजा अर्चना आरती की तत्पश्चात ध्वजारोहण किया और सामूहिक राष्ट्रगान संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। नए साल की शुरुआत में नए संकल्प लेकर आगे बढ़ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान पर देश के सभी लोगों का पूरा विश्वास होता है और हमें भी इसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
माधव मेडिकेयर क्लीनिक के संचालक डॉक्टर ऋषि अग्रवाल रिटायर्ड मेजर इंडियन आर्मी , कीर्ति भूषण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ने भी समस्त क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पारुल अग्रवाल, निशा अग्रवाल,संतोष देवी अग्रवाल,चंदा अग्रवाल , निष्का अग्रवाल, माधव अग्रवाल, द्वीजा अग्रवाल , हृदया अग्रवाल,शिव पटेल , प्रिया पटेल, सरस्वती देवांगन, विनीता सिदार , पूर्णिमा सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे तथा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है एवं ध्वजारोहण के पश्चात जहां आगंतुक लोगों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई तो वहीं राष्ट्रभक्ति के गीत भी बजते रहे एवं इस अवसर पर बच्चों ने भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में सहभागिता की।


