सक्ती

न्यायालय परिवार सक्ती ने निष्पक्ष मतदान का लिया शपथ

सक्ती –  न्यायालय परिवार सक्ती की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के अनुक्रम में आज प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश  लीना अग्रवाल ने उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं के साथ न्यायालयीन कर्मचारियों को निरंतर निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।
इस अवसर पर द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे, विशेष न्यायाधीश  गंगा पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  शुभदा गोयल, मजिस्ट्रेट  दिव्या गोयल, अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल, लीगल डिफेंस काउंसिल धर्मेंद्र सोन, त्रिभुवन जांगड़े, गगन उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं के साथ सभी न्यायिक कर्मचारियों ने आज निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संकल्प लिया तथा परस्पर राष्ट्रीय मतदान दिवस की बधाईयां दी। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।