सक्ती

सक्ती नगर पालिका ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट को देखते हुए प्रारंभ की तैयारिया

सक्ती नगर पालिका ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट को देखते हुए प्रारंभ की तैयारिया kshititech

अग्नि संबंधी दुर्घटनाओं के लिए भी 24 घंटे अग्निशामक की सेवा रहेगी उपलब्ध

सक्ती – सक्ती शहर जो कि विगत कई दशकों से लगातार ग्रीष्म ऋतु के समय पेयजल संकट का सामना करता है, तो वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल संकट से निपटने प्रतिवर्ष विभिन्न सशक्त तरीके अपनाए जा रहे हैं, तथा आने वाली ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय के दिशा- निर्देशन में स्थानीय प्रशासन द्वारा पेयजल संकट से निपटने व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है, नगर पालिका प्रशासन सक्ती द्वारा जहां शहर के विभिन्न वार्डों में पानी के बोर करवाए गए हैं, तो वहीं शहर की पेयजल पाइपलाइन व्यवस्था को भी समय समय पर दुरुस्त किया जा रहा है, एवं विभिन्न वार्डों में स्थापित पानी के बोर की मरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, तथा समय-समय पर जहां इनका रखरखाव भी किया जाता है, तो वहीं वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नगर पालिका सक्ती द्वारा नई पानी की टैंकर भी क्रय की गई है, साथ ही गर्मी के समय किसी भी आगजनी इत्यादि की अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए भी पानी की टैंकर सेवा के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी, जो की 24 घंटे नगरपालिका कार्यालय में उपलब्ध रहेगी, वहीं इस संबंध में नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष  अग्रवाल का कहना है कि शहर में आम नागरिकों को एवम 18 वार्डों की जनता को किसी भी प्रकार की पानी की दिक्कत ना हो, इसलिए प्रशासन दृण संकल्पित है, टाटानगर पालिका सक्ती की टीम भी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने 24 घंटे काम करती दिखाई देती है,वहीं शहर के प्रत्येक वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भी लगातार नगर पालिका के कार्यों में सहयोग करते हैं, एवं किसी भी समस्या के निराकरण में वे सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हैं।