सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत- चमरा बरपाली मैं संचालित प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के जर्जर भवन में ही पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे

सक्ती – सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत चमरा बरपाली में दशकों पूर्व प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शासकीय शाला स्थापित की गई थी, किंतु आज पर्यंत तक उपरोक्त भवन का नवनिर्माण नहीं हो पाया है, एवं इस विद्यालय परिसर में जहां अतिरिक्त कमरों की भी सख्त आवश्यकता है,तथा जिस भवन में बच्चे पढ़ाई करते हैं,वह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन कभी भी बच्चों को भी खतरा बना हुआ है, तो वहीं ग्राम पंचायत चमरा बरपाली की ऊर्जावान,सक्रिय सरपंच श्रीमती जमुना बाई कंवर ने भी इस संबंध में अनेकों बार जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराते हुए नए भवन निर्माण तथा इसी परिसर में अतिरिक्त कमरा निर्माण की मांग की है, सरपंच जी ने कहा है कि स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है, तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां के स्कूल के प्रति ध्यान दिया जा रहा है, तथा केवल नए अतिरिक्त कमरे निर्माण की आवश्यकता है, जिसे यदि कर दिया जाए तो हमें काफी सुविधा मिलेगी


