सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

सक्ती – आलं इंडिया लीनेस  क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में मकर संक्रांति पर्व पर कसेर पारा जाकर वहा के महिलाओं को गुड़ से बने तिल, मुरा, करी के लड्डू का वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी सबके जीवन में सुख  शांति एवं समृद्धि की कामना की और कहा कि यह पर्व फसल कटने के बाद शीतकालीन के अंत लंबे दिनों के शुरूवात एवं जीवन में मीठास लाने का प्रतीक है सभी महिलाओं ने खुश होकर क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर   सचिव लीनेस निकहत करीम खान, कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे, लीनेस अनीता सिंह,लीनेस लता नायक,  पूर्व अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर, लीनेस विजया जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, माइक्रो चेयरपर्सन मनीषा भारद्वाज, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल,चेयरपर्सन लीनेस संगीता तिवारी,लीनेस लक्षमी रेड्डी, लीनेस पूनम साहु, लीनेस कलेश्वरी साहु, लीनेस रीता राज, लीनेस ललिता साहु,  उपास्थित रहे एवं सभी का सहयोग सराहनीय रहा।