सक्ती

जिला साहू संघ सक्ती के अध्यक्ष चुने गए प्रकाश साहू

सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्ष बने प्रकाश, 20 जनवरी को मालखरौदा में आयोजित था निर्वाचन कार्यक्रम

सक्ती –  छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक प्रतिष्ठित समाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले साहू समाज के शक्ति जिला संगठन के चुनाव 20 जनवरी को सद्भभावना भवन मालखरौदा में आयोजित किए गए,तथा उपरोक्त चुनाव कार्यक्रम प्रदेश साहू समाज के निर्देशानुसार विधिवत आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,जिला संगठन सचिव के महत्वपूर्ण पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई तथा नामांकन की प्रक्रिया में जहां अध्यक्ष पद के लिए गोरेलाल साहू,मनहरणलाल साहू एवं प्रकाश साहू ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें गोरेलाल साहू को 67 मत, मनहरणलाल साहू को 22 मत एवं प्रकाश साहू को 91 मत मिले, जिस पर प्रकाश साहू अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए, वहीं जिला उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष वर्ग से मेम कुमार साहू एवं योगेंद्र कुमार साहू प्रमुख उम्मीदवार थे, जिसमें मेम कुमार साहू को 90 वोट मिले एवं योगेंद्र कुमार साहू को 89 वोट मिले, एक वोट से मेम कुमार साहू उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) निर्वाचित हुए वहीं जिला उपाध्यक्ष महिला वर्ग में श्रीमती कांति साहू एवं श्रीमती रितु साहू प्रमुख उम्मीदवार थे, जिसमें श्रीमती कांति साहू को 46 वोट एवं श्रीमती रितु साहू को 93 वोट मिले जिसमें श्रीमती रितु साहू जिला उपाध्यक्ष महिला वर्ग निर्वाचित हुई वहीं जिला संगठन सचिव पुरुष के लिए प्रहलाद साहू एवं टकेश्वर साहू प्रत्याशी थे, जिसमें प्रहलाद साहू को 105 वोट वही टकेश्वर साहू को 74 वोट मिले, जिसमें प्रहलाद साहू जिला संगठन सचिव पुरुष वर्ग निर्वाचित हुए वहीं जिला संगठन सचिव महिला वर्ग में श्रीमती भिकेश्वरी साहू एवं श्रीमती षडेश्वरी साहू प्रमुख उम्मीदवार थे, जिसमें भिकेश्वरी साहू को 78 वोट एवं षडैश्वरी साहू को 101 वोट मिले तथा षडेश्वरी साहू जिला संगठन सचिव महिला वर्ग निर्वाचित हुई मालखरौदा के सद्भभावना भवन में आयोजित जिला साहू संघ शक्ति के चुनाव में जहां पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से समाज बंधु एवं सदस्य मौजूद रहे, तो वही प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने भी एक-एक मतदाताओं से संपर्क किया तथा सुबह से लेकर शाम तक निर्वाचन का कार्यक्रम चलता रहा एवं इस निर्वाचन कार्यक्रम में जहां जिला साहू संघ के पूर्व पदाधिकारी एवं क्षेत्र की दिग्गज राजनैतिक हस्तियों ने भी अपनी सहभागिता की तो वहीं प्रकाश साहू के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं अन्य सभी निर्वाचित पदाधिकारी सदस्यों को साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू बाराद्वार,भोला साहू, यशवंत साहू, गजराज साहू, डमरूधर साहू, बलभद्र साहू, धनीराम साहू,राकेश साहू,पवन साहू, नरसिंह साहू, नेतराम साहू एवं शंकर साहू ने बधाई दी है, पूर्व मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू ने कहा है कि प्रकाश साहू जैसे युवा नेतृत्व के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर साहू समाज के संगठन को पूरे जिले में मजबूती मिलेगी तथा आने वाले दिनों में समाज के माध्यम से रचनात्मक कार्य एवं समाज हित में पहल होगी वहीं जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रकाश साहू ने भी कहा है कि समाज बंधुओ ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, यह मेरे लिए एक सौभाग्य का विषय है, तथा मैं समाज के सभी लोगों का हृदय से आभारी हूं एवं विश्वास दिलाता हूं की शक्ति जिले में साहू समाज का संगठन पूरे प्रदेश में एक सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित होगा तथा समाज के सभी वरिष्ठ जनों से मिलकर हम सब काम करेंगे