सक्ती जिले में फिर जप्त हुए 321बोरे अवैध धान, कलेक्टर टोपनो ने अवैध धान की निगरानी के लिए चालू करवाया कंट्रोल रूम

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त तहसीलदार छपोरा अनुज पटेल ने तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली निवासी अमरसिंह पिता धरमसिंह के ब्यारा से लगभग 321 बोरी धान जप्त किया गया। तहसील कार्यालय छपोरा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली निवासी अमरसिंह, पिता धरमसिंह के नाम से ग्राम अचरितपाली में 1.509 हेक्टेयर भूमिस्वामी मे दर्ज है। जो कि 5 जनवरी 2026 को टोकन कटवाकर धान बेचा जा चुके है। जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर अमरसिंह के ब्यारे में लगभग 321 कट्टी धान होना पाया गया। जिसका उनके द्वारा कोई स्पष्ट दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 321 बोरी धान को जप्त किया गया एवं जप्त किए गए धान को कोटवार के सुपुर्दनामा में दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानो को इस अभियान का पूरा लाभ दिलाया जा सके धान के अवैध परिवहन, भंडारण के प्रभावी नियन्त्रण व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित,आमजन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 किया गया जारी,धान की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं, प्रशासन ने कसा शिकंजा सक्ती-कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण के प्रभावी नियन्त्रण के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत, जिला प्रशासन ने धान की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर जिला पंचायत सक्ती में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां धान के अवैध परिवहन, भंडारण आदि की शिकायतें सीधे दर्ज की जा सकती हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 07757-233470 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी जिलावासी अवैध धान परिवहन, भंडारण, कोचियों बिचौलियो की गतिविधियों या अन्य जले या राज्य से आने वाले अवैध धान की सूचना दे सकते है। जिला पंचायत में स्थापित कंट्रोल रूम मे प्राप्त सूचना और शिकायतें तत्काल संबंधित तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को भेजी जाएँगी, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जो कंट्रोल रूम में बैठकर कार्य करेंगे। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट कहा है कि जिले मे धान का अवैध गतिविधि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसानों के हित की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी देने में संकोच न करें, क्योंकि यह कदम धान के उचित विपणन, किसानों के हित की रक्षा करना और अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना और पारदर्शी खरीद प्रणाली सुनिश्चित करना है।


