ग्राम भारती सक्ती जिला के आचार्यों एवं भागवत प्रवाह के संयुक्त तत्वाधान में विशाल सम्मेलन का भव्य समारोह के रूप में हुआ समापन



सक्ती । ग्राम भारती सक्ती जिला के आचार्यों एवं भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल सम्मेलन का समापन भव्य समारोह के रूप में संपन्न हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती एवं अध्यक्षता एडिशनल एसपी पंकज पटेल तथा मुख्य वक्ता लोमस राम साहू पूर्व संगठन मंत्री विद्या भारती छत्तीसगढ़, कृष्णकांत चंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं रामावतार अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती ,आचार्य राजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष ग्राम भारती सक्ती , छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती जिलाध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल, रामनारायण गौतम, श्रीमती दिव्या चंदेल सदस्य सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ शुभारंभ किया गया । दो दिवसीय आचार्य सम्मेलन में विविध आयोजनों के अंतर्गत सक्ती जिला के सरस्वती शिशु मंदिरों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ निबंध लेखन , सुलेख एवं चित्रकला कलश सज्जा एवं आरती की थाली सजावट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया ।
सक्ती जिला के कई ग्रामों में सरस्वती शिशु मंदिर भवन निर्माण निर्माण हेतु 7 भूमि दानदाताओं एवं 11 नगद राशि दानदाताओं को ग्राम भारती जिला सक्ती की ओर से शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । वही सांस्कृतिक समारोह की विशिष्ट प्रस्तुति के लिए सरस्वती शिशु मंदिर मालखरौदा को 11000 रुपए एवं सोनादुला, डुमरपारा विद्यालय को पांच हजार रुपए नगद राशि भागवत प्रवाह सामाजिक संगठन द्वारा मंच से प्रदान किया गया ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमल किशोर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं इसी सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती का छात्र रहा हूं और आज इसी विद्यालय के होनहार छात्र के रूप में अपनी पहचान बनाकर वर्तमान में उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के रूप में समाज की सेवा कर रहा हूं ।
समारोह की अध्यक्षता पंकज पटेल एडिशनल एसपी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि इस संस्थान से जुड़े रहकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मेरी भूमिका रही है तथा सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कारों से ही अपने पद का निर्वहन करते हुए भविष्य में अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान बनाकर के कार्य करते रहूंगा ।
समारोह के मुख्य वक्ता लोमश राम साहू द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक क्षेत्र के कार्य में सरस्वती शिशु मंदिर योजना को राष्ट्रीय विचारधारा से उत्प्रोत शिक्षा तथा संस्कारों में प्राइमरी नेता हेतु एकमात्र विद्यालय बताया जहां शिक्षा प्राप्त करके देश के सर्वोच्च पद पर इस विद्यालय के पूर्व छात्र कार्य कर रहे हैं । वर्तमान थल सेवा के अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है । प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । आयोजन को कृष्णकांत चंद्र एवं राम अवतार अग्रवाल द्वारा भी मंगल कामनाएं दी गई । भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र महाराज द्वारा सम्मान प्राप्त करने वालों के नाम की घोषणा की गई । इस अवसर पर ग्राम भारती जिला समिति के सचिव संतोष डनसेना, कोषाध्यक्ष विश्राम सागर साहू , सदस्य श्रीमती विद्या महंत, श्रीमती कुमुदिनी कश्यप, विजय कुमार पांडे, भागवत प्रवाह के कोषाध्यक्ष पदम पटेल, रूपलाल पटेल, दीनदयाल गवेल, अमर सिंह चौहान ,श्रीमती हीरा पटेल ,श्रीमती सुमित्रा पटेल, श्रीमती अनीता देवांगन ,श्रीमती ज्योति नीलू यादव श्रीमती लक्ष्मी पटेल श्रीमती पुष्पा राठौड़ श्रीमती मनोरमा गवेल श्रीमती पूनम शर्मा श्रीमती करुणा शर्मा श्रीमती अनीता गौतम एवं अनेक नागरिक उपस्थित थे ।
सांस्कृतिक समारोह एवं मंच का संचालन श्रीमती रश्मि तिवारी संतोष निषाद एवं जिला समन्वयक धर्मेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में विभाग समन्वयक दीपक कुमार सोनी एवं गेंद सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोषाध्यक्ष विश्राम सागर साहू द्वारा आभार ज्ञापित किया गया ।


