मुख्यमंत्री 10 को सक्ती जिला मुख्यालय में आने की संभावना विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन कर सकते है

सक्ती – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आने वाले 10 जनवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय जेठा में आ सकते है, सूत्रों से पता चला है कि इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं, साथ ही सक्ती जिले के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं .आपको बता दे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय सक्ती मे प्रथम आगमन होगा, इसके लिए तैयारी भी जोर शोर से चल रही है जिला मुख्यालय जेठा के मैदान में एक बड़ा टेंट डोम बनाया जा रहा है । हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन मुख्यमंत्री का आना लगभग तय माना जा रहा है। आपको बता दे इस माह कभी भी अचार संहिता लग सकती है , इसके पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों में सघन दौरा कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दे रहे है।