सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर में 17 जनवरी को हुआ राष्ट्र यज्ञ दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ

राष्ट्रवाद की भावना से काम करते हैं सरस्वती शिशु मंदिर-IAS अमृत विकास तोपनो

सक्ती – सक्ती शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 17 जनवरी को दो दिवसीय ग्राम भारती आचार्य एवं भागवत प्रवाह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना एवं मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बहुत ही सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ के माध्यम से सम्मान किया गया,इस दौरान प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित अतिथियों में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, कार्यक्रम के अतिथि गण जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, सक्ती जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर,देवनारायण साहू, लोमस साहू, भागवत प्रवाह के संस्थापक एवं ग्राम भारती शिक्षा समिति सक्ती जिले के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र महाराज, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंध समिति सक्ती के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम कोषाध्यक्ष कपूर चंद्र अग्रवाल पूर्व सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल, दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान बाराद्वार, रामनारायण गौतम, रमेश चंद्र अग्रवाल,कोरबा जिला कार्यवाहक दीपक सोनी,संजय रामचंद्र, संतोष डनसेना, गेंदालाल राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित थे,इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए ग्राम भारती सक्ती जिले के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र महाराज ने विस्तार पूर्वक दो दिवसीय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला साथ ही कहा कि पहली बार सक्ती जिले में ऐसा आयोजन हो रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह हमारे सक्ती जिले के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा सकारात्मक सोच के साथ पहल करते हुए ऐसा भव्य आयोजन किया जा रहा है,तथा इस सम्मेलन के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक मजबूती के साथ सुधार होगा ऐसा हम सभी विश्वास करते हैं, कार्यक्रम को सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेवा भारती से जुड़ा हुआ हूं, तथा सरस्वती शिशु मंदिर राष्ट्रवाद की भावना को लेकर कार्य करता है एवं विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले बच्चे जहां संस्कारीक एवं पूरे देश में क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं, तो वही यह बहुत ही सुंदर आयोजन है, कार्यक्रम को सक्ती जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में जहां अभूतपूर्व क्रांति आई है, तो मैं स्वयं छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरस्थ भानु प्रतापपुर कांकेर क्षेत्र का निवासी हूं, वहां शिक्षा के लिए शासन ने भी बहुत अच्छे प्रयास किए हैं, एवं आज इस क्षेत्र के बच्चे भी अच्छी पढ़ाई कर मेरिट सूची में अपना स्थान बना रहे हैं, कार्यक्रम को ग्राम भारती शिक्षा समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भी विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए बताया कि आज पूरे देश भर में सरस्वती शिशु मंदिर करीब 25000 की संख्या में संचालित हैं,एवं लाखों की संख्या में विद्यालय में शिक्षक गण बच्चों को संस्कारिक बनाने का कार्य कर रहे हैं, तथा सक्ती जिले में ग्राम भारती के द्वारा 31 स्कूल संचालित है एवं 4934 विद्यार्थी हैं तथा 101 आचार्य एवं 219 शिक्षिकाएं कार्य कर रही हैं, वहीं ग्राम भारती शिक्षा समिति सक्ती जिले के प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने भी विस्तार पूर्वक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मंच पर भागवत प्रवाह सम्मेलन के दीनदयाल गबेल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे एवं सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम भारती शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को ऐसे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा की सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर में निरंतर समय-समय पर प्रदेश स्तर के शैक्षणिक क्षेत्र के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, एवं यह हम सभी का सौभाग्य है कि इस विद्यालय में आज प्रदेश स्तर का यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, वही कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम गीत के साथ समापन हुआ तथा दोपहर समय भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी एवं यह आयोजन पूरे दो दिनों तक चलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से करीब 500 की संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं ग्राम भारती शिक्षा समिति के पदाधिकारी, सदस्य पहुंचे हुए हैं, तथा यह दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन है, जिसमें पूरे दो दिनों तक संपूर्ण भोजन, आवास व्यवस्था एवं 17 जनवरी की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 18 जनवरी को ग्राम भारती शिक्षा समिति के कार्यालय का भी शुभारंभ होगा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पूरन गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं भी जुटे हुए हैं, तथा प्रथम दिवस शुभारंभ अवसर पर भी सक्ती शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों से जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी कार्यक्रम में पहुंचे एवं आगंतुक सभी सदस्यों का विद्यालय परिवा एवं आयोजक संस्था की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया


