सक्ती

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह ने कराया मूक बधिर स्कूल में बच्चों को स्वल्पाहार

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह ने कराया मूक बधिर स्कूल में बच्चों को स्वल्पाहार kshititech

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह ने अपने जीवन साथी समर सिंह पिंटू के जन्म दिन 14 जनवरी को सक्ती के कसेर पारा में संचालित मूक बधिर स्कूल में क्लब के सदस्यों के साथ जाकर बच्चों से मिलकर हाल चाल जाना , बच्चों के साथ समय बिताकर स्वल्पाहार कराकर मनाया । सभी बच्चों ने खुशी से नृत्य भी किया सभी बच्चों की मुस्कान देख कर सभी का दिल खुशी से झूम उठा, उनकी खुशी दिल को छू गई, साथ ही राशन सामाग्री भी प्रदान किया गया सभी बच्चे क्लब के सदस्यों को देखकर बहुत खुश हुए एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो, लीनेस लता नायक, लीनेस विजिया जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन विनीता जायसवाल, चेयरपर्सन मीरा देवागन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल, लीनेस लक्षमी रेड्डी, लीनेस अनीता राठौर, लीनेस अनीता सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे,एवं मूक बधीर स्कूल के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे सभी का सहयोग सराहनीय रहा।