दीपक वस्त्रालय में आग लगने से समान जल कर राख

बिर्रा – पुलिस थाना बिर्रा के अंतर्गत दीपक वस्त्रालय में रात्रि में अचानक आग लगने से पूरा समान जल कर राख हो गया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौक केरा रोड बिर्रा की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जनवरी दिन रविवार के मध्य रात्रि 12:45 बजे बिर्रा के सिनेमा हाल के बगल में दीपक वस्त्रालय के भीतर से धुआं निकलने की सुचना पर तत्काल बिर्रा पुलिस स्टॉफ व थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू मौके पर पहुंचे। विधुत विभाग को अवगत कराते हुए लाइट बंद कराया गया इसके साथ ही पेट्रोल पंप से फ़ायर एक्सटिंग्विशर लाकर इस्तेमाल किया गया। सिनेमा हाल के मोटर पंप से पानी छिड़काव किया जा रहा था। जिससे आस पास के दुकानों में आग की लपटे न जाये एवं दीपक वस्त्रालय से लगे मेडिकल स्टोर में आग न लगे संपर्क स्थापित होम गॉर्ड की अग्नि समन टीम भी समय रहते पहुंची और स्थानीय जनों का सहयोग लेते हुए आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ी घटना को टाला गया। इस कार्य में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रधान आर गौतम गोविन्द पाण्डेय, आर रघुवीर यादव व अग्नि समन दल होम गॉर्ड जांजगीर का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।


