ब्लू बेल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव प्रतिबिंब 2026, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति








सक्ती से मेरा पुराना नाता है एवं सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक – पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर
छोटे-छोटे बच्चों को डांस सीखना किसी तराजू में मेंढकों को तौलने के समान है – श्याम सुंदर अग्रवाल
सक्ती । नगर के हृदय स्थल में स्थित ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार 11 जनवरी को अपना छठवां वार्षिकोत्सव प्रतिबिंब 6 का बहुत ही धूमधाम के साथ आगाज किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्ती नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ,वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे उपस्थित रहे इनके साथ में स्कूल समिति के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका जायसवाल भी उपस्थित रही। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां शारदा के चित्र पर माला अर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात स्कूल के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें सर्वप्रथम आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर सुश्री अलका जायसवाल के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल का स्वागत संजय कुमार जायसवाल के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करके एवं साल के साथ किया गया तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया, अधिवक्ता दिगंबर चौबे का स्वागत स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम जायसवाल के द्वारा किया गया उसके बाद स्कूल की डायरेक्टर सुश्री अलका जायसवाल ने स्कूल के स्थापना दिवस से लेकर आज पर्यंत तक स्कूल के सफर के बारे में बतलाया तथा लगातार स्कूल की विश्वसनीयता साल दर साल नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है जिसमें पालकों का विशेष योगदान है जिन्होंने इस स्कूल के प्रति अपनी विश्वसनीयता लगातार कायम रखी है यही स्कूल का सबसे बड़ी बात है इसके पश्चात दिगंबर चौबे द्वारा अपना स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होंने इस स्कूल के सभी विशेष आयोजनों में अपनी उपस्थिति के बारे में बतलाया एवं लगातार स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में भी बतलाया नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर द्वारा बतलाया गया कि इस स्कूल के स्थापना से लेकर आज पर्यंत तक सभी कार्यक्रमों में मुझे अतिथि के रूप में लगातार बुलाया गया यह मेरी स्कूल के प्रति विशेष लगाव दर्शाता है साथ ही साथ उन्होंने यह भी बतलाया कि अपने पूरे परिवार के छोटे बच्चों का प्रारंभिक शिक्षण इसी स्कूल स्कूल के द्वारा हो रहा है तथा उन्होंने कहा कि इन नन्हे मुन्ने बच्चों को डांस सीखना तराजू में मेंढकों को तौलने के समान हैं, जो कि इधर-उधर भागते रहते हैं उसके बाद भी बहुत अच्छा सिखाया गया है । उन्होंने स्कूल संचालक समेत सभी स्कूल परिवार को अग्रिम शुभकामनाएं प्रस्तुत की तथा विशेष रूप से स्कूल के डायरेक्टर को स्कूल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसमें बतलाया गया कि वह सक्ती जिले से अतीत से ही जुड़े हुए हैं जिसमें उनके परिजन पूर्व में ही सक्ती में पदस्थापित रहे हैं एवं यहां की सेवाएं की है इसके कारण से उनकी सक्ती से विशेष लगाव है साथ ही उन्होंने विद्यालय के बारे में सुना है की बहुत छोटे बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा स्कूल है जो आज देखने को भी मिला उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी बात की तथा नागरिकों को पुलिस की सहयोग की बात की उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि लोगों को हेलमेट पहनना कितना जरूरी है कई दुर्घटनाओं के उदाहरण भी दिए और कार में सीट बेल्ट लगा कर चलने को कहते हुए आगे स्कूल परिवार को शुभकामनाएं प्रदान की अपना उद्बोधन समाप्त किया। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अल्का जायसवाल ने कलमकारों के बारे में कहां की इनकी उपस्थिति से आयोजन संपूर्ण एवं सफल हो जाता है जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला सक्ती अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल , रामनारायण गौतम, बजरंग अग्रवाल चिंटू आदि पत्रकारगण उपस्थित थे। तत्पश्चात प्रतिबिंब अक्षय का रंगारंग आवाज शुरू हुआ जिसमें सर्वप्रथम सबसे छोटे प्ले क्लास के बच्चों के द्वारा भजन की थीम में नित्य प्रस्तुत किया गया जो की बालकों को बहुत ही पसंद आया नर्सरी क्लास के बच्चों के द्वारा मुगले आजम पंजाबी सॉन्ग डांस देखने को मिला तथा नर्सरी क्लास के बच्चों के द्वारा ही मोबाइल की लगातार बढ़ रही बच्चों की प्रति लगाव को भी उसके नुकसान के बारे में बतलाया गया इसके बाद पड़ोसी प्रांत उड़ीसा के लोक नृत्य संबलपुरी डांस की प्रस्तुति क्लास वन के बच्चों के द्वारा की गई महाभारत की थीम पर नित्य स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया भारत के खिलाड़ियों द्वारा हाल ही के सालों में लगातार विश्व स्तर पर अपनी धाक जमाते हुए भी विभिन्न खेलों में अपनी ऐतिहासिक जीत का प्रदर्शन को स्कूली बच्चों के द्वारा जीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया हाल ही में पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन सिंदूर को भी स्कूल के बच्चों के द्वारा जोरदार रूप से प्रस्तुत किया गया जिसको ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया । राजस्थान और गुजरात के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए के साथ ही अभिनेता धर्मेंद्र को एक श्रद्धांजलि देते हुए उनके गीतों की एक माला प्रो के बच्चों के द्वारा मित्र प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अंत में छत्तीसगढ़ के विभिन्न त्योहारों में लोक नृत्य के माध्यम से बच्चों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो की बहुत ही पसंद किया गया अंत में अतिथियों के द्वारा पूर्व में स्कूल में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कर पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल नीलम जायसवाल द्वारा आभार व्यक्ति किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों की मेहनत दिखाई दी जिसमें पिंकी देवांगन खुशबू अग्रवाल प्रिया शर्मा उमा जया इशा किरण दीपा दीपिका विनीता माही ममता ताकिश्वरी का विशेष योगदान रहा।


