ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में 6 वां एनुअल डे का आयोजन 11 जनवरी को


सक्ती – नगर में संचालित ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में 06 एनुअल डे का आयोजन 11 जनवरी को रविवार को शाम 5:00 बजे से आयोजित किया गया है । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम में एनुअल डे का आयोजन किया जा रहा है, स्कूल के संचालक द्वारा इस वर्ष एनुअल डे को प्रतिबिंब 2026 नाम दिया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,दिगंबर चौबे पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । एनुअल डे को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह बना हुआ है, बच्चे भी एक से बढ़कर एक गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत करने के लिए लगातार कड़ा अभ्यास कर रहे हैं । छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति से अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करेंगे ।


