विधायक जैजेपुर जिला जेल जांजगीर दाखिल.. 22 तक न्यायिक रिमांड मे

जांजगीर-चांपा । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष परसा पाली थाना सारागांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई शिकायत जांच पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू विधायक विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42,78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 420,467,468,471,34 भादवी का अपराध दिनांक 03.10.2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं विधायक बालेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर जिला सक्ती के विरुद्ध अपराध धारा सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में दिनांक 9.1.2026 पेश किया गया। माननीय CJM न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया जिसके उपरांत आरोपी द्वारा रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट मे आवेदन दिया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल कर दिया है।


