सक्ती
प्रथम आगमन पर बीईओ रत्ना थवाईत का हुआ सम्मान

बिर्रा – विकासखंड बम्हनीडीह के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत का प्रथम बार शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में आगमन होने पर शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा के समस्त शिक्षकों द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत , विकासखंड खंड समन्वयक बम्हनीडीह हिरेंद्र बेहार और सुशील शर्मा के साथ उपस्थित हुए। इन सभी का शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ से सम्मान कर स्वागत किया गया है। इस अवसर पर अरुण कश्यप, उमेश दुबे, लखन कश्यप, गुरु प्रसाद भतपरे , राम किशोर देवांगन, संतराम कश्यप एवं शाला के प्रधान पाठक मीनाक्षी कश्यप ,शिक्षक नोहर राम साहू, सरिता चौहान, पूजा पटेल के अलावा शिक्षक एवं शिक्षिका बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


