ईट कि फैक्टरी हो या क्रेशर सब जगह विद्युत विभाग को करोड़ों का लगाया जा रहा चूना

सक्ती – चंद्रपुर से लगा ग्राम पंचायत गुडेली और ग्राम पंचायत बंजारी में कारोबारों पर धड़ल्ले से हो रही है बिजली चोरी चाहे ओ फेब्रिकेशन हो या चुनाभट्ठा हो या फ्लाई एक्श कि ईट कि फैक्टरी हो या क्रेशर सब जगह विद्युत विभाग को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विद्युत अधिकारी कुंभकरण कि नींद सोए हुए है।क्योंकि कारोबारियों के द्वारा जोबिजली चोरी कि जाती है उसमें अधिकारियों के तनख्वाह में कोई फर्क नहीं पड़ता है, उल्टे ऊपरी कमाई और हो जाती होगी तो बिना मतलब का टेंशन क्यों ले। गुडेली और बंजारी के उद्योग जगत करे खूब बिजली चोरी अपना जेब बस गर्म होना चाहिए चाहे बिजली विभाग को लाखों अरबों का घाटा हो तो भी चलेगा क्योंकि लाखों अरबों का घाटा होने से विद्युत विभाग के लोगों की तनख्वा तो कम नहीं होगी लेकिन आम नागरिकों से इसको वसूल जरूर किया जाएगा गुडेली बंजारी के चारों तरफ धूल होने की वजह से भी अधिकारी अपना A C ऑफिस को छोड़ना शायद पसंद नहीं करते होंगे जबकि गुडेली और बंजारी में इतनी ज्यादा उद्योग धंधे हैं कि यह अधिकारी स्वयं नहीं जानते होंगे कि कहां पर क्या उद्योग और क्या मीटर तथा क्या कनेक्शन दिए होंगे इनको तो यह भी नहीं पता है कि सामने वाला कनेक्शन लिया भी है या ऐसा मुफ्त में लाखों करोड़ों की कमाई अपने उद्योग जगत फ्री बिजली से कर रहा है आने वाले दिनों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विद्युत के अधिकारियों को गुडेली के फेब्रिकेशन चुनाभट्टा क्रेशर इत्यादि उद्योगों के बिजली के कनेक्शन की जांच करनी चाहिए ताकि विद्युत विभाग का राजस्व बढ़ाया जा सके अब देखने वाली बात होगी कि कुंभकरण जैसी व्यवस्था जो विद्युत विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में देखी जा रही है वह जागता कब है।क्या ईमानदारी से कार्यवाही करके उक्त उद्योग में बिजली कि क्षमता कितनी है और शासन से कितनी मांग कि गई थी इसकी जांच करके कितने करोड़ का फाइन बनाकर विद्युत विभाग कि राशि बढ़ा रहे है।


