ग्राम कांसा निवासी मुकेश को मिली निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल


सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभांवित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित जनहितकारी योजनाओं से जिले के विभिन्न दिव्यांगजनो की जिंदगी बदल रही हैं। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना से तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी मुकेश प्रसाद बरेठ जो दोनों पैरों से 80 प्रतिशत् अस्थि बाधित दिव्यांग है, उन्हें लाभान्वित किया गया है। मुकेश प्रसाद बरेठ को मोटराइज्ड ट्राइसायकल मिलने से अब वे आसानी से अपना सिलाई का कार्य कर पा रहे हैं और स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़कर बेहतर जीवन यापन कर रहे हैं। मुकेश ने बताया कि सिलाई दुकान उनके घर से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर है इसलिए सिलाई दुकान तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और दूसरों पर निर्भर भी रहना पड़ता था। तभी छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण सक्ती द्वारा मुकेश प्रसाद बरेठ को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया जिससे उनको सिलाई दुकान आने जाने व दिनचर्या के काम करने में आसानी हो रही है।मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल जाने से मुकेश प्रसाद बरेठ का जीवन बहुत आसान हो गया है। उनके चेहरे की खुशी जैसे बयां कर रही हो ‘अब उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल के माध्यम से सिलाई दुकान आने जाने में आसानी होगी एवं रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से कर सकेंगे। मुकेश प्रसाद बरेठ ने शासन प्रशासन से प्राप्त इस सहयोग के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और समाज कल्याण विभाग का सहृदय आभार व्यक्त किया है।


