सक्ती

नहीं रहे सक्ती के प्रतिष्ठित व्यवसायी जगदीश गुप्ता

सक्ती –  सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक- 07 निवासी जगदीश गुप्ता (तंबाकू वाले) का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 26 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे हो गया था , वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे, तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-27 दिसंबर 2025 दिन -शनिवार को सुबह 11:30 स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 07 श्री राम मंदिर -गुरुद्वारा मार्ग सक्ती से निकली, जगदीश गुप्ता के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा वे सक्ती शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे एवं अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं उनके अंतिम संस्कार यात्रा में नगर के सभी गणमान्य नागरिक शामिल थे सभी ने उनके निधन पर अपनी अपनी हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की।