सक्ती

10 एवं 11 फरवरी को डोंगिया सुलोनी में होगा दो दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का आयोजन

सक्ती –  परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत असंग देव प्रभु जी के पावन सानिध्य में आगामी 10 एवं 11 फरवरी 2026 को सक्ती जिले के ग्राम डोंगिया सुलोनी में पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार गबेल तथा गीता गबेल के द्वारा सुखद सत्संग एवं अमृत कथा का भव्य आयोजन किया गया है, तथा इस कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही हैं, तो वहीं इस अमृत कथा आयोजन में विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचेंगे, आयोजक रामकुमार गबेल एवं  गीता गबेल डोंगिया सुलोनी वाले सक्ती ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव संत असंग देव प्रभु जी की कृपा से यह कथा संपन्न होगी तथा इस कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9302493627 एवं 9406216914 पर संपर्क किया जा सकता है।