सक्ती

नगर पालिका अध्यक्ष की अनुकरणीय पहल सालों के बाद हुई शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की साफ सफाई का कार्य

सक्ती – सक्ती शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की वृहद रूप से साफ सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल की सक्रियता एवं उनकी पहल पर हुआ है, तथा उपरोक्त कार्य में मछुआ सरकारी समिति सक्ती के अध्यक्ष कमलेश टंडन के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जहां इस कार्य को संपन्न कराया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि नारायण सागर तालाब जो कि शहर का प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता वाला एवं निस्तारी तालाब है तथा इस तालाब में कई सालों से आवश्यकता अनुसार समय-समय पर साफ सफाई नहीं हो पाने के कारण जलकुंभी एवं कचरा एकत्रित हो गया था जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।