सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर १३६ वीं महाआरती पंडित महंत बंशीधर दास मिश्रा हुए शामिल

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की महाआरती में पंडित महंत बंशीधर दास मिश्रा (सारंगढ़) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया ।इस अवसर पर  पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का  संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया। इस अवसर पर महंत बंशीधर मिश्रा ने बताया हनुमान लला की महा आरती में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है जिसके लिए हनुमान परिवार का प्रयास सराहनीय है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने बताया कि महाआरती में युवक युवतियों का शामिल होना सनातन के लिए सुखद संदेश है।  सुबह का श्रृंगार– सौरभ देवांगन शाम का श्रृंगार साहस अग्रवाल के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था पप्पू खर्रा एवं  यातायात थाना सक्ति एवं अमित तंबोली द्वारा किया गया। आज सिंदूर अभिषेक – रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, अंकित स्वाति गर्ग द्वारा कराया गया तो सुंदरकांड पाठ – अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय द्वारा कराया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हनुमान जी के प्रत्येक मंगलवार की महाआरती हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया है रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।