सक्ती

विद्यालय परिवार बेल्हाडीह ने किया प्रथम गृह आगमन पर अपने अग्निवीर सैनिक का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

विद्यालय परिवार बेल्हाडीह ने किया प्रथम गृह आगमन पर अपने अग्निवीर सैनिक का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान kshititech

अग्निवीर सैनिक में चयनित होकर कृष्णा यादव नेबढ़ाया गुरुजनों का मान

विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों ने भी लिया देश सेवा का संकल्प

सक्ती ‌। दिनांक 20.12.2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हाडीह में विद्यालय से अध्ययन प्राप्त एवं अग्निवीर में चयनित सैनिक कृष्णा यादव का प्रशिक्षण उपरांत प्रथम गृह आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।विद्यालय में संचालित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने स्काउट रीति से अपने अग्नि वीर सैनिक भाई का आत्मीय स्वागत किया।
कृष्णा यादव ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए चयन के लिए वरिष्ठ जनों से मिले मार्गदर्शन, स्वयं की समर्पित भाव से तैयारी एवं प्रशिक्षण का अनुभव साझा किया एवं सैनिक की वर्दी में भारत माता की सेवा करने पर खुद को सौभाग्यशाली होने के गर्व महसूस करने की बात कही।
और अपने सफलता का श्रेय माता -पिता , गुरु जनों, एवं मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देने वाले वरिष्ठ जनों व इष्टमित्रों को दिया।
अपने विद्यालय से अध्ययन प्राप्त विद्यार्थी को सम्मानित कर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है वहीं विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को भी अपने अग्नि वीर सैनिक भाई से प्रेरणा मिली है और उनमें देशभक्ति एवं सेवा की भावना का संचार हुआ है।
इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेल्हाडीह के प्रभारी प्रधानपाठक टीकाराम साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हाडीह के प्रधान पाठक गेंदराम कुर्रे, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भारती साहू, संतोष कुमार रात्रे एवं विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं स्काउट मास्टर कार्तिक राम यादव ने किया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप कुमार पटेल ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की है।
वहीं संकुल प्राचार्य सुचिता बा एवं संकुल समन्वयक संजीव कुमार साहू ने विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया।