सक्ती

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ kshititech

सक्ती ‌। आज दिनांक 21.12.2025 को सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा बाराद्वार, सक्ती में एक छोटे से बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के. राज तथा यूएनडीपी के सलाहकार डॉ. मोहम्मद अजीम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभागीय अमले की सक्रिय उपस्थिति रही।
उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा शून्य से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाने का संकल्प लिया।