सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती 2026 की अध्यक्ष मनोनीत हुई लीनेस शहनाज बानो

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 संपदा 2026 के लिए लीनेस क्लब सक्ती की कार्यकारिणी बैठक आहूत कर सर्व सम्मति से लीनेस शहनाज बानो को अध्यक्ष , लीनेस निकहत करीम खान को सचिव एवं लीनेस प्रिया दुबे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । शहनाज बानो ने कहा कि क्लब की गरिमा को बनाये रखते हुए आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से बेहतर कार्य करूंगी और सभी सदस्यों ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर लीनेस रामकुवंर साहु, मंजु जायसवाल, शालू पाहवा, अनीता सिंह, विजया जायसवाल,ललिता साहु,अनीता राठौर, पूनम साहु, कलेश्वरी साहु, विनीता जायसवाल, अल्का कवर, अमृता सिंह एवं अन्य सदस्य उपास्थित रहे।