कॉलेज गई छात्रा लौटी नही, तीन दिन से लापता सक्ती की अनन्या साहू

मोबाइल बंद, आख़िरी लोकेशन खेल मैदान
सक्ती – सक्ती के जवाहर लाल नेहरू (JLND) कॉलेज में B.Com प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या साहू (18) को लापता हुए 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नही जुटा पाई है ऐसे में सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। अनन्या साहू के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लेकिन पुलिस गुरुवार सुबह तक ना तो कॉल रिकॉर्ड निकाल पाई थी और ना ही मोबाईल का लोकेसन ट्रेस कर पाई है। जवान बेटी के अचानक लापता हो जाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है वही पुलिस वाले पतासाजी करने का रटारटाया जवाब दे रहे है। पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी की माने तो किसी भी गुम इंसान के मोबाईल की लास्ट लोकेसन और लास्ट कॉल के आधार पर पुलिस आसानी से उस तक पँहुच सकती है साथ ही सायबर टीम शोसल मीडिया एकाउंट के जरिये यह भी पता लगा सकती है कि वो किसके संपर्क में ज्यादातर रहा। अगर यह तीनों चीजो कि जांच करे तो गुम इंसान को जल्द बरामद किया जा सकता है। और इस काम को करने के लिए 24 घंटे का वक्त काफी होता है। लेकिन लगता है कि अनन्या साहू की गुमशुदगी को लेकर सक्ती पुलिस ज्यादा गंभीर नही है। यही वजह है कि अब तक पुलिस के हाथ खाली है। बता दे गुमसुदगी का ऐसा ही दो प्रकरण सक्ती में पहले भी सामने आ चुका है। पहला मामला लक्ष्मण देवांगन का था जिसे बरामद करने में सक्ती पुलिस असफल रही और लक्ष्मण की सकुशल बरामदगी के लिए देवांगन समाज को पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा था। बाद में लक्ष्मण देवांगन खुद वापस आ गया। इसी तरह दूसरा मामला वार्ड क्रमांक 18 के पूर्व पार्षद अनिल रौतिया के बेटे का था जो आज तक ना तो वापस आया है और ना पुलिस उसे तलाश कर पाई है।


