सक्ती

नरेश गेवाड़ीन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  ने करी नाका चौक स्थित जैतखम्भ में पूजा अर्चना

बाबा गुरु घासीदास जी को नमन कर समाज बंधुओ को दी जयंती की शुभकामनाएं

सक्ती –  नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर सक्ती शहर के स्टेशन रोड में नाका चौक के पास स्थापित जैतखम्भ में पूजा अर्चना की तथा इस दौरान बाबा गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए सभी समाज बंधुओ को जयंती की शुभकामनाएं दी तथा नरेश गेवाड़ीन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का सदैव संदेश दिया एवं उन्होंने आज जो हमें सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया आज हम सभी उनकी बताई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें एवं आज बाबा गुरु घासीदास जी को हम सभी जयंती पर्व पर नमन करते हैं, इस दौरान काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे तथा नाका चौक स्थित जैतखंभ में भी समाज बंधुओ ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर पूजा अर्चना की, इस दौरान मनोहर लाल खूंटे, सतनामी समाज के पदाधिकारी पुरुषोत्तम खूंटे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।