19 दिसंबर को हटरी धर्मशाला सक्ती में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा की श्रद्धांजलि सभा

भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पूज्य ताऊ जी थे स्वर्गीय नारायण शर्मा जी
सक्ती – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी रेस्टोरेंट के संचालक एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल तथा सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का विगत दिनांक- 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था,जिनकी श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम कल दिनांक- 19 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को दोपहर 3:00 से हटरी धर्मशाला सक्ती में आयोजित किया गया है, भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित शर्मा परिवार सक्ती ने समस्त स्नेही स्वजनों से इस अवसर पर पधार कर परम श्रद्धेय पंडित नारायण प्रसाद शर्मा जी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित नारायण शर्मा के निधन पर भाजपा नगर मंडल सक्ती, भाजपा जिला सक्ती, सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती सहित विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पश्चात अपनी श्रद्धांजलि दी है, तथा पंडित नारायण प्रसाद शर्मा मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्ति थे, एवं वे भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लगभग 4 दशकों तक सक्रिय रूप से कार्य करते रहे एवं भाजपा के विभिन्न पदों पर आसीन थे तथा वर्तमान में पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के भतीजे एवं सक्ती शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक शर्मा भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हैं।


