सक्ती

श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू राजस्थान समिति के नए निर्वाचन में परम पूज्य महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान पुनः मंत्री पद पर सुशोभित हुए

सक्ती –  सक्ती भारत देश की पवित्र धर्म की नगरी राजस्थान प्रदेश के खाटू धाम की श्री श्याम मंदिर कमेटी में आगामी 5 वर्षों के लिए विधिवत्त नए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष पद पर परम पूज्य सक्ती सिंह चौहान जी, मंत्री पद पर परम पूज्य महाराज  मानवेंद्र सिंह चौहान जी, कोषाध्यक्ष के पद पर परम पूज्य रविंद्र सिंह चौहान जी एवं ट्र्स्टी के रूप में  राजवेद्र सिंह चौहान जी चुने गए, सक्ती के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों ने श्री श्याम मंदिर कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाएं दी है, तो वहीं मानस अग्रवाल ने मंत्री पद पर पुनः 5 वर्षों के लिए सुशोभित हुए परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्री श्याम मंदिर कमेटी के कार्यों को नई गति मिलने की बात कही है, तो वहीं परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी का सक्ती से भी काफी लगाव रहता है,एवं वे श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल सहित श्याम सेवकों के आमंत्रण पर समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सक्ती पहुंचकर भक्तों को अपना आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं, तथा उनके इस निर्वाचन से श्याम प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है, एवं उनके पुनः मनोयन से सक्ती के श्याम प्रेमियों ने भी मिठाइयां बांटी तथा उन्हें बधाइयां दी है।