नहीं रहे सक्ती के विजय कुमार अग्रवाल

सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म राम अवतार विजय कुमार (गल्ला किराना व्यवसायी) अग्रसेन चौक के संचालक अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल (बंटी )पत्रकार के जेष्ठ भ्राता विजय कुमार अग्रवाल-पिता स्वर्गीय रामअवतार अग्रवाल, संचालक लक्ष्मी हार्डवेयर दीपिका कोरबा का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 14 दिसंबर 2025 दिन -रविवार की हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-14 दिसंबर 2025 दिन- रविवार को सुबह 11:30 बजे दीपका स्थित मुक्तिधाम में किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास लक्ष्मी हार्डवेयर से निकली, विजय कुमार अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल सभा सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,वे मृदुभाषी, मिलनसार,प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे, तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं, विजय कुमार अग्रवाल दीपिका निवासी आलेख अग्रवाल एवं निखिल अग्रवाल के पूज्य पिताजी थे।


